May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2023। क्षेत्र के गांव कुनपालसर में बहु द्वारा अपने पीहर पक्ष के 20-22 लोगों के साथ मिल कर अपने ही ससुर, सास, जेठानी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी बहु ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुनपालसर निवासी पुजा नायक ने आडसर निवासी अपने पति मघाराम, ससुर भीखाराम, सास सावित्रीदेवी, ननद शारदादेवी, मंजूदेवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 7 जुलाई 2018 को हुआ था तभी से आरोपी कम दहेज की बात को लेकर तंग परेशान करने लगे, इस दौरान वर्ष 2020 में उसके पुत्री भी हुई तब भी आरोपी को और दहेज दिया था। लेकिन आरोपी नहीं माने एवं सोने के जेवरात, मोटरसाईकिल की मांग पर लगातार प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने पीडिता को गत 1 सितम्बर को घर से निकाल दिया एवं उसने अपने पीहर पक्ष में बताया तो वे लोग उसे लेने आए। जब आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई बलवीरसिंह करेगें।