May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। गुजरात से पानीपत जा रहें विशालकाय टरबाइन के क्षेत्र में प्रवेश के साथ ही उसे सुरक्षित क्षेत्र पार करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर चौराए के सर्किल को तोड़ने का कार्य प्रारंभ हो गया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर मौजूद है व पुलिस प्रशासन व लखासर हाइवे टोल की टीम भी तैनात है। क्रेन की मदद से सर्किल को तोड़ा जा रहा है। विशाल टरबाइन रांग साइड से क्रॉस करेगा और इसलिए पुलिस द्वारा ट्रेफिक को कंट्रोल भी किया जाएगा। ध्यान रहें इस सर्किल की साइज छोटी कर हाइवे को सुचारू करने का प्रस्ताव पूर्व डीसी नीरज के पवन द्वारा दिया गया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र से गुजरने वाले बड़े टरबाइन को सुरक्षित यहां से निकालने के लिए तोड़ा जा रहा है घुमचक्कर सर्किल।