May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2023। क्षेत्र के गांव सांवतसर में दिवंगत शंकरलाल धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त संग्रहण टीम बीकानेर की जन सेवा बल्ड केंद्र के एसपी सोनी ने बताया कि युवाओं ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर 105 यूनिट रक्त दान किया। आयोजकों ने इस टीम सहित सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया। परिवार के भंवरलाल, रामरतन, ओमप्रकाश, राजाराम, सुभाष, सतीश, रिछपाल सहित अनेक ग्रामीण युवाओं ने व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। सरपंच महीराम ने दिवंगत शंकरलाल को पुष्पाजंलि देते हुए युवाओं को रक्तदान कर किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान रामनिवास, बंशीलाल, पंच हनुमानराम, रामरतन, शुभकरण, श्रवण कुमार, बुधराम सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों ने दिवंगत को श्रद्धाजंलि दी व रक्तदान के आयोजन की सराहना की। मांगीलाल धारणियां ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से आई टीम ने किया रक्त संग्रहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान शिविर में भाग लिया, 105 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ।