






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2023। शुक्रवार देर शाम कस्बे का एक युवक सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु का शिकार हो जाने की दुःखद खबर आई। युवक के परिवार में शोक की लहर छा गई और शोकसंतप्त परिजनों को अनेक नागरिक सांत्वना देने पहुंच रहें है। राजलदेसर से मोटरसाइकिल पर श्रीडूंगरगढ़ स्थित अपने घर लौट रहें अभिजीत पुगलिया पुत्र दिवंगत पूनमचंद पुगलिया की हाइवे पर हुई दुर्घटना में मृत्यु हो गई। राजलदेसर के पास हुई दुर्घटना में पुगलिया की मोटरसाइकिल एक कार से टकराई और अन्य लोग घायल को राजलदेसर अस्पताल ले गए परंतु घायल की मौत हो गयी। आज सुबह करीब 11 बजे शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुगलिया की पत्नी व पुत्र अक्षत सहित परिवार में मातम छा गया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा परिजनों के आग्रह व मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर दुर्घटना की इस खबर को रात में ही प्रकाशित नहीं किया था।




