May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2023। आगामी विधानसभा चुनावों की गर्माहट के दौर में प्रदेश भर में विभिन्न नेताओं के पार्टियां छोड़ने व शामिल होने का दौर चल रहा है वहीं साथ में युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने खिलाड़ी भी विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़ रहे है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ के सामान्य परिवार में जन्म लेकर अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक बॉडी बिल्डिंग में अपनी पहचान बनाने वाली प्रिया सिंह ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी सुप्रिमो हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में जयपुर में हुए एक कार्यक्रम में प्रियासिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बेनीवाल ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया और प्रियासिंह को पिछड़े वर्ग के साथ साथ महिला सशक्तिकरण का पर्याय बताया। बेनीवाल ने आरएलपी के माध्यम से पिछड़े वर्ग का उत्थान एवं महिलाओं के सम्मान का कार्य करने की बात प्रिया से कही। वहीं पार्टी के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नेता डाक्टर विवेक माचरा ने प्रिया सिंह के पार्टी ज्वाईन करने से क्षेत्र में पार्टी के मजबूत होने एवं श्रीडूंगरगढ़ की ताकतवर बेटी के साथ साथ क्षेत्र की युवाओं, महिलाओं के आगे बढ़ने की सोच को भी पार्टी से जुड़ने की बात कही है। विदित रहे कि प्रियासिंह के श्रीडूंगरगढ़ में हुए सम्मान समारोह में माचरा भी सक्रिय रहे थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में सक्रिय रहें थे डॉक्टर विवेक माचरा, किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रिया सिंह ने जयपुर में जॉइन की आरएलपी।