May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-17 at 11.05.49 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2023। मरूधरा महिला मंच द्वारा आज बीकानेर में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन रामपुरिया भवन में किया जा रहा है। आयोजन में शामिल होने श्रीडूंगरगढ़ से चार बसों द्वारा करीब 200 महिलाएं व युवतियां सम्मेलन में शामिल होने सेसोमू स्कूल के सामने से सुबह 9 बजे रवाना हुई। क्षेत्र में विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं व युवतियां सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांव मोमासर व पुनदंलसर से भी युवतियां सम्मेलन में भाग लेने पहुंची है। आयोजन में भारतीय स्त्री दर्शन, महिलाओं की स्थानीय समस्या, स्थिति एवं समाधान, देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विचार विमर्श होगा जिसमें प्रबुद्ध महिलाओं का वक्त्वय होगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वीरांगनाओं की प्रदर्शनी व स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलें भी मुख्य आर्कषण रहेगा। सम्मेलन में शामिल होने रवाना हुई महिलाओं को यात्रा की शुभकामनाएं देने भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ सहित आशाराम पारीक, भैराराम डूडी, मूलचंद पालीवाल, मोमासर से ओमप्रकाश लखारा उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित होने वाले मातृशक्ति सम्मेलन में चार बसों द्वारा करीब दो सौ महिलाएं व युवतियां हुई श्रीडूंगरगढ़ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल के पास एकत्र हुई सभी महिलाएं व युवतियां व चार बसों में हुई रवाना।