






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2023। विश्व बंधुत्व के विचार की नींव ही सनातन है। सनातन धर्म की निंदा करने वाले अपना इतिहास जान लेवें। दुनिया को सह-अस्तित्व और दया करूणा त्याग की सीख देने वाला, जीवन में संतोष की प्रेरणा के साथ आनंद की स्थापना की सीखाने वाला एकमात्र सनातन धर्म ही है। ये बात आज कथावाचक संतोष सागरजी ने अमृत भवन में आयोजित शौर्य यात्रा की सभा में कही। यहां बिग्गा से आए महंत प्रेमनाथजी ने कहा कि सनातन धर्म शांति व जीवन में उत्कृष्ट मानवीय गुणों को धारण करने का नाम है। ये जीवन जीने की कला सिखाने का नाम है और सनातन को मिटाने की बात कहने वाले ना तो इसे जानते है ना ही उन विधर्मियों का धर्म से कोई नाता है। उन्होंने कहा कि राक्षस प्रवृत्ति के लोग ही ऐसा विचार ला सकते है। बता देवें यात्रा शाम को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और मुख्य मार्गों से होते हुए अमृत भवन में सभा के रूप में पूर्ण हुई। यात्रा का गांव बिग्गा, कितासर, मोमासर, आड़सर, ठुकरियासर, तोलियासर में स्वागत किया गया। शौर्य यात्रा के रथ पर विराजित भगवान राम के चित्र का पूजन किया गया। महिलाओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा की। सभा में बजरंग दल के बीकानेर विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत ने विहिप व बजरंग दल को विश्व के सबसे बड़ा संगठन बताते हुए युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान मंच पर विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, विभाग मंत्री विनोद सैन, विभाग सहमंत्री महावीर राजपुरोहित मौजूद रहें। स्थानीय पदाधिकारी नवरत्न राजपुरोहित, भवंरलाल दुगड़, श्यामसुदंर जोशी, संतोष बोहरा, वासुदेव शर्मा, प्रदीप जोशी, सत्यनारायण स्वामी, मूलचंद पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत व छैलूसिंह शेखावत, पार्षद जगदीश गुर्जर, लोकेश गौड़, श्याम पुरोहित, गोपाल छापोला, सहित महेश राजोतिया, आईदान जोशी, सुनिल तावणियां, सुरेन्द्र चुरा, मूलनाथ सिद्ध सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। वहीं गांव मोमासर में यात्रा का स्वागत उपसरपंच जुगराज संचेती, गौरीशंकर खटीक, लालचन्द, गौरीशंकर खटीक, आशु राम, सुगनाराम, सांवरमल, बजरंग लाल सोनी, बजरंग प्रजापत, गिरधारीलाल, सुन्दर भार्गव, चेतन, जगदीश बैरा, भागीरथ लूणाराम नाई, मनफूल गोदारा, तेजपाल सहित अनेक ग्रामीण पहुंचे।







