May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2023। क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ये दु:खद खबर गांव बिग्गाबास रामसरा से आई। इसी गांव के बसंत कुमार पुत्र निरंजन ब्राह्मण ने ठाकुरजी मंदिर परिसर में बनी धर्मशाला के एक कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे व शव को मोर्चरी में रखवाया। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।