May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2023। इसी मंगलवार को बाजार से सरकारी असपताल के मुख्य मार्ग की सफाई को लेकर नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए एसबीआई बैंक को ताला जड़ दिया था। बैंककर्मी भी खासे नाराज हुए और प्रदर्शन में नागरिकों का साथ दिया। मौके पर पहुंचे ईओ कुदंनदान देथा ने पुलिस की उपस्थिति में यहां व्यवस्था सुधार की बात कहते हुए बैंक का ताला खोला। परंतु आज सुबह यहां पुन: पानी भर गया और आमजन ने फिर रोष जताया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सफाई टीम ने यहां रूके हुए नालों को साफ कर दिया परंतु कल रात बिजली कटौती के कारण यहां सुबह पानी अवरूद्ध हुआ जिसे निकलवा दिया गया है। यहां का पानी मशीनों द्वारा आगे के बीड़ में फैकना प्रारंभ कर दिया गया है जिससे आगे भी पानी भरने की समस्या अब नहीं होगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कि मुख्य बाजार से जोशी अस्पताल तक नाले साफ करवा दिए गए है। उन्होंने बताया कि यहां नालों में मिट्टी के कट्टे निकाले गए है जो किसी असामाजिक तत्वों की कारस्तानी है। जनता भी जागरूक होकर इस तरह की कारस्तानी करने वालों के नजर आने पर तुरंत पालिकाकर्मियों को शिकायत जरूर करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष ने समस्या समाधान के लिए दिया ठोस आश्वासन।