






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कल शुक्रवार को रीड़ी 132 व ऊपनी 132 पर जरूरी रखरखाव कार्य किए जाएंगे जिसके चलते इन से जुड़े घरेलू व कृषि कनेक्शनों की आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी। विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि रीड़ी 132 पर मेंटनेंस कार्य करने के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। इससे गांव रीड़ी, बाना, हथाना धर्माणा, जाखासर, केऊ, कल्याणसर नया, बाडेला, नोसरिया व इदंपालसर के सातों बास घरेलू व कृषि कुओं की आपूर्ति बाधित होगी। वहीं विभाग के एईएन नरेन्द्र सोनगरा ने बताया कि ऊपनी 132 जीएसएस पर भी मेंटनेंस कार्य किया जाएगा जिससे गांव ऊपनी, दुसाराना, राजेडू, बापेऊ व कल्याणसर पुराना की घरेलू व कृषि कुओं की बिजली आपूर्ति भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। आप सभी पाठक ये जानकारी इन सभी गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे इन गांवो के ग्रामीणों को जानकारी के अभाव में किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।




