






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2023। क्रय विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन आज सिंधी धर्मशाला के प्रांगण में हुआ। सभा की अध्यक्षता तुलछीराम गोदारा ने की। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गिरधारीलाल महिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में मानमल शर्मा उपस्थित रहें। बैठक में समिति के वार्षिक व्यापार के बारे में चर्चा हुई व समिति विकास के लिए सर्वसम्मति से अनेक निर्णय भी लिए गए। इस दौरान अतिथियों का साफा पहना कर सम्मान किया गया। विधायक गिरधारीलाल महिया ने समिति सदस्यों को किसान हित में कार्य करने की अपील की। सभा में मुख्य व्यवस्थापक राजेश कुमार खिचड़ ने विभिन्न योजनओं की जानकारी देते हुए सभी का आभार जताया। इस दौरान संचालक मंडल के मोडाराम तरड, गोपालराम भादू, मांणकचंद, मालाराम सिंवर सहित अनेक समिति सदस्य उपस्थित रहें।
40*225 का पट्टा सौंपा शर्मा ने, समिति ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर ने दो साल पहले क्रय विक्रय सहकारी समिति को सीओ कार्यालय के पास स्थित सरकारी भूमि से पट्टे का आवंटन किया गया था। जो 40*225 भूमि का नि:शुल्क पट्टा बनाकर आज नगरपालिका ने क्रय विक्रय सहकारी समिति को सौंपा। आज सभा में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने पट्टा सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पालिका सदैव तत्पर है और सकारात्मक कार्रवाई कर रही है। समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा ने शर्मा का आभार जताया।







