May 21, 2026
banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2023। विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। आज उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने क्षेत्र के गांव बेरासर, लालासर, मेहरामसर, कूकनिया, मसूरी में बूथों का निरीक्षण किया। चौधरी ने बूथ पर दो दरवाजे, जालीदार खिड़कियां, रैम्प, पानी सहित जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चौधरी ने सभी बीएलओ को महिला मतदाताओं को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

सूडसर में महिला किसानों को दिलवाई शपथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सूडसर में आज कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभाग की पर्यवेक्षक सरस्वती ने महिला किसानों को मतदान के प्रति जागरूक होने व लोकतंत्र में अपना सीधा योगदान देने की बात कही। उन्होंने मतदान की शपथ दिलवाई व मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, संशोधन प्रपत्रों की जानकारी दी। इस दौरान सरस्वती ने कृषि कि नवीन तकनिकों के बारे में जानकारी दी।

 

तीन गांवो में पहुंचा दल, किया जागरूकता का प्रयास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा क्षेत्र में आने वाली नोखा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतें मोरखाना, सोवा और कुचोर के बनिया ग्राम की सरकारी स्कूल में निर्वाचन शाखा का दल पहुंचा। दल के नौरतमल शर्मा, सहीराम भामूं व किशोरीलाल मीणा ने सैंकड़ो विद्यार्थियों को लोकतंत्र में सजग मतदाता का महत्व समझाया। प्रशिक्षकों ने  ईवीएम मशीन व वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन कर कार्यविधि समझाई। इस दौरान युवा मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलवाई गई। मोरखाना स्कूल में प्रधानाचार्य श्यामलाल छिम्पा ने निर्वाचन विभाग के आगामी नवाचारों के बारे में जानकारी दी। राउमावि सोवा में बीएलओ उम्मेद कुमार नाई ने नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।