






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2023। कालूबास स्थित नेहरू पार्क में 24 सितंबर रविवार शाम को भव्य मंच पर चमचमाती हेलोजैन लाइटों की रंगबिरंगी रोशनी में एक रंगारंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। और मौका होगा कस्बे के आड़सर बास में स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्रसिद्ध स्कूल “ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकण्डरी स्कूल” के वार्षिकोत्सव का। आयोजन रविवार शाम 5.30 बजे शानदार स्वागत गीत व नृत्य के साथ प्रारंभ होगा। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बताया कि बीकानेर के दक्ष प्रशिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार तैयारी की है। समारोह में स्कूल की प्रोग्रेस के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा ओपन समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हो सकेंगे। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के अधिकारी गजानंद सेवग व ईश्वरराम गरूवा सहित समाजसेवी सुमति पारख, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, समाजसेवी बृजलाल तावणियां, सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वरलाल शर्मा व पवन मोदी होंगे। आयोजन के लिए नेहरू पार्क में भव्य मंच सजाया जाएगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी विभिन्न तैयारियों में जुटें है।




