






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2023। विधानसभा चुनावों से पहले श्रीडूंगरगढ़ में खासी उठापटक चल रही है। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग द्वारा एक आदेश निकाल कर 87 बीडीओ को इधर उधर किया गया है। इस लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ बीडीओ रामचंद्र जाट को श्रीडूंगरगढ़ से हटा कर पैतृक विभाग शिक्षा विभाग में भेज दिया गया है। उनकी जगह जालौर से स्थानांतरित कर भोमसिंह इंदा को श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ में नेताओ की जोर आजमाइश में इंदा को पूर्व में भी श्रीडूंगरगढ़ बीडीओ लगाया गया था। लेकिन उस समय रामचंद्र जाट स्टे ले आये थे। रामचन्द्र जाट पिछले लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ टिके हुए थे और उन्हें पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के विश्वास पात्र माना जाता है।




