






मोमासर में भरेगा 24, 25 सितंबर को प्रसिद्ध रामदेवजी का मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक देवता बाबा रामदेव का प्रसिद्ध मोमासर मेला 24 व 25 सितंबर को आयोजित होगा। रविवार रात मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय भजन कलाकार मूलचंद मांगीलाल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सोमवार सुबह पांच बजे धोक पूजा के साथ मेला प्रारंभ होगा। पुजारी रामनिवास ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान 25 को ही सुबह 11 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति के उपसरपंच जुगराज संचेती ने बताया कि मेले में अस्थाई दुकानें लगाने के इच्छुक दुकानदारों को दुकानों की निलामी 23 व 24 सितंबर सुबह 11 बजे से की जाएगी। बता देवें मोमासर में चुरू व बीकानेर के अनेक गांवो से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है।
आज होगा जागरण, कैलाश सारस्वत देंगे प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज रात्रि 9.30 बजे से बिग्गा बास में शिवरतन व मनोज सोनी द्वारा कान्हकंवर भोमियाजी महाराज के जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में भजन कलाकार कैलाश शास्त्री व मनोजनाथ द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम के व्यवस्थापक भवानीसिंह पंवार ने बताया कि आयोजन के दौरान सजीव झांकिया सजाई जा रही है व पुष्प वर्षा की जाएगी।
पूनरासर के लिए रवाना हुए पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सिंधी कॉलोनी से रामभरोसे पैदल यात्री संघ पूनरासर के लिए अपनी 11वीं फेरी के लिए रवाना हुआ। बड़ी संख्या में युवा संघ में शामिल हुए व बाबा के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। बता देवें गुरूवार शाम झूलेलाल मंदिर में संगीतमय सुदंरकांड का आयोजन भी किया गया।
पूजा आरती के साथ नवयुवक संघ रवाना हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास से नवयुवक पैदल यात्री संघ आज अपनी 11वीं फेरी के लिए पूनरासर रवाना हुआ। यहां बाबा की पूजा आरती की गई व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। महिलाएं भी संघ में बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुई है।
संत लीलानंदगिरी की स्मृति में कल होगी भजन संध्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार रात हाइवे स्थित मीणा संन्यास आश्रम में कल रात 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। तेजपाल सिंह ने बताया कि भजन गायक भंवरलाल स्वामी, प्रतीक, टिंकू, शंकरलाल, सुभाष स्वामी आदि स्थानीय कलाकारों सहित भीखाराम नाई, भागीरथ, घींसाराम, शकील, बाबू, फौजी भी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। सिंह ने बताया कि शास्त्रीय भजनों के संगीतप्रेमी कार्यक्रम में शामिल होंगे।




