






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2023। आज फोन के लिए ट्रेडिंग खबर एपल के नए लांच हुए एपल-15 के बारे में आई। ये फोन दुनिया भर में खासी चर्चा में है और लांच होने के साथ ही आउट ऑफ स्टाक हो गया। कस्बे में चर्चा के बाजार में छाया रहा कि लांच होने के साथ ही यहां के मार्केट में ये फोन डिलिवर्ड हुए। ए टू जेड गौरवपथ, मोबाइल शोरूम तथा ए टू जेड कृष्णा मोबाइल शोरूम से ये फोन ग्राहकों को लॉचिंग के साथ ही मिले। दोनों ही शोरूम मालिक गुड्डु मोरवानी तथा कुष्ण कुमार ने ग्राहकों को फोन सौंपे तो फोन की चर्चा चुनावी चर्चा की तरह परवान चढ़ी। गुड्डु ने बताया कि सेफ्टी फीचर्स के लिए इसकी मांग जमकर हुई है परंतु पहले ही दिन फोन पूरे देश में आउट ऑफ स्टाक हो गया है। उन्होंने बताया कि कस्बे से आज अनेक लोगों ने उन्हें इस फोन के लिए एप्रोच किया परंतु ये पहले ही दिन आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। कृष्णा ने बताया कि इस आई फोन के तीन मॉडल है आईफोन-15, प्रो और मैक्स है। सभी की लूक्स बहुत शानदार होने के कारण तीनों ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए है।






