






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2023। 26 साल पुराने पट्टे पर पालिका द्वारा फिर से पट्टा बना दिया गया तो पुराने पट्टाधारी पीड़ित ने थाने पहुंच कर पालिकाध्यक्ष सहित 6 जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास निवासी 50 वर्षीय श्रवणकुमार पुत्र मोहनलाल सोनी ने बताया कि उनका एक भूखंड उनके पिता मोहनलाल के नाम से आड़सर बास के वार्ड 32 में स्थित है। इस पट्टे पर उनके भूखंड का पड़ौसी जुगलसिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत के नाम से पालिका द्वारा पट्टा जारी किया गया है। परिवादी ने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, तत्कालीन ईओ, सीताराम गुसाईं, मुरलीधर नाई व नंदकिशोर नाई के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए। परिवादी ने बताया कि उनके भूखंड का पट्टा 13 मार्च 1997 को पालिका द्वारा बनाया हुआ है। इस पट्टे पर अखबार में 10 मई 2022 में आपत्ति विज्ञापन प्रकाशित किया गया। जिसपर पार्थी ने चार बार आपत्ति दर्ज करवाई। इस पर भी पालिका द्वारा 20 फरवरी 2023 को हरिसिंह के नाम से जारी कर दिया गया। पार्थी ने पट्टे की नकल मांगी तो नहीं दी गई तो आज 22 सितंबर को उप पंजीयक कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ से पट्टा निकलवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि पट्टा संख्या 438 मिथ्या व फर्जी दस्तावेज है। आरोपी हरिसिंह ने फर्जी पट्टा बनाकर भूमि हड़पने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को दी गई है।




