






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितबंर 2023। जिला स्तरीय 64वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में 14 वर्षीय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आज गांव बाडेला के श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान के छात्रों ने जीत ली है। संस्थाप्रधान ओमप्रकाश भाकर ने बताया कि राउप्रावि किसनासर दक्षिण, पांचू में आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल मैच बाडेला ने राजकीय विद्यालय रीड़ी को हराकर ट्रॉफी जीत ली है। बाडेला स्कूल में फाइनल मैच का लाइव भी स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने देखा। टीम के साथ कोच संतलाल भाकर, सुरेन्द्र व सहयोगी बलराम ने भी मौके पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में रीड़ी की टीम उपविजेता रही है। बता देवें 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में रीड़ी कबड्डी विजेता रही है।

कल होगा नेहरू पार्क में सांस्कृतिक समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास स्थित नेहरू पार्क में कल रविवार शाम को ब्राइट फ्यूचर सीनियार सैकण्डरी स्कूल द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। पार्क के मैदान में मंच सजाना प्रारंभ कर दिया गया है। यहां आज स्कूल के विद्यार्थियों ने फाइनल रिहर्सल में भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बताया कि रविवार शाम 5.30 बजे शानदार स्वागत गीत व नृत्य के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की शानदार तैयारी विद्यार्थियों ने दक्ष प्रशिक्षकों के सान्निध्य में की है। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के अधिकारी गजानंद सेवग व ईश्वरराम गरूवा सहित समाजसेवी सुमति पारख, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, समाजसेवी बृजलाल तावणियां, सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वरलाल शर्मा व पवन मोदी होंगे। आयोजन के लिए नेहरू पार्क में भव्य मंच सजाया जाएगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी विभिन्न तैयारियों में जुटें है।






