May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-24 at 6.03.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2023। 2018 के बाद श्रीडूंगरगढ़ की जनता ने समझ लिया है कि चुनाव में साथ तो भाजपा को ही देना है। 40 साल मैंने इस क्षेत्र की सेवा की है और अब समय आ गया है कि जनता भाजपा का साथ देवें। समय है कि राजनीतिक अराजकता से क्षेत्र को मुक्ति दिलवाई जाए। ये आह्वान आज जन समर्थन समारोह में पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने किया। नाई ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में आमजन के जो काम हुए वो अब नहीं हो रहें है और नेता केवल राजनीतिक रोटियां सैंकने का काम कर रहें है। पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने राज्य सरकार की खामियां गिनाते हुए क्षेत्रीय हालात खराब बताए। सारस्वत ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होने का आह्वान आमजन से किया। समारोह में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में आगामी चुनाव भाजपा के लड़ने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में उपखंड के कार्यकर्ता समारोह में पहुंचे। नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, देहात जिला प्रभारी ओम सारस्वत सहित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में विधानसभा चुनाव में इस बार बदलाव करते हुए भाजपा के हाथ में क्षेत्र की कमान देने का अपील की। कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल ने सभी का आभार जताया व कार्यक्रम का संचालन करने वाले पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ दिलीपसिंह राजपुरोहित ने स्वागत उद्बोधन भी दिया। राजपुरोहित ने पूर्व विधायक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख भी किया। समारोह की अध्यक्षता भगवान शर्मा ने की तथा मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान पूरे उपखंड से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहें।

ये रहें मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन समर्थन समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेमसुख सहारण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशन गोदारा, जिला उपाध्यक्ष कुम्भनाथ सिद्ध, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री नितिन नाई, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व चैयरमेन राधेश्याम स्वामी व रामेश्वर पारीक, नारायण मोट, भाजपा नेता विनोदगिरी गुंसाई, किशनसिंह राजपुरोहित, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, धनेरू सरपंच मोहनलाल स्वामी, आडसर सरपंच शिवभगवान जोशी, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पार्षद रामसिंह राजपुरोहित, झँझेउ सरपंच भंवरसिंह, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, पुनदलसर सरपंच किशनाराम, सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी, सैन समाज के श्रवण नाई मोमासर, पूर्व एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष हुलासमल मीणा, पूर्व मंडल महामंत्री नन्दूसिंह राजपुरोहित बापेउ, पूर्व ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुपनाथ सिद्ध, विक्रम सिंह तोलियासर, तारानगर विस्तारक द्वाराकाप्रसाद सेन, पूर्णमल स्वामी, सरजाराम महिया कल्याणसर, मांगीलाल नाई, पूर्व डूंगर कॉलेज अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, भाजपा नैत्री लकेश चौधरी, केके जांगिड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकरण सारण, पूर्व राजलदेसर नगरपालिका चेयरमैन गोपाल, पूर्व सरपंच रीड़ी पोकरनाथ सिद्ध, नरेश सोनी, बेनिसर श्रवण मेघवाल, बजरंग सिंह लखासर, पप्पू नाई,  विनोद सिंह पुरोहित, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री बनवारी सारस्वत, प्रभु भादू, आईटी सेल संयोजक पवन सारस्वत, कन्हैयालाल स्वामी, मनोज दर्जी, महेंद्रसिंह राजपूत, सुरजनसर उपसरपंच सुमेर सिंह, रविन्द्र गोलछा, दुर्गादान सिंह धीरदेसर, हरिसिंह, एड. प्रकाशसिंह राजपुरोहित, किशन जागरवाल, प्रकाश नाई, सीताराम नाई धीरदेसर, एस. कुमार सिंधी, शहर मंडल महामंत्री नंदू नाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक किसनाराम नाई का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में भाजपा नेता हुए समारोह में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में पूरे उपखंड से भाजपा समर्थक उपस्थित रहें।