May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2023। दशहरा मैदान में राईन समाज द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मैच झुंझुनू को हराकर चुरू ने जीत लिया। आज शाम शानदार आतिशबाजी के साथ पुरुस्कार वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया गया। समाज के इमरान राईन ने बताया कि राइन समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 के विजेता व उपविजेता सहित श्रेष्ठ खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व ट्राफियों से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में छैलूसिंह शेखावत, सलीम बहेलिया, आशीष जाड़ीवाल, विमल भाटी, डॉ विवेक माचरा अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन में सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस दौरान ईकबाल राईन, मुमताज राईन, चांद राईन, शकील राईन सहित राईन समाज के युवा बड़ी संख्या में शामिल रहें। यहां राजू, याकूब, शकील राईन, सद्दाम तेली, आदिल, शरीफ, चांद, पप्पू राईन, अशरम राईन, समीर सहित अनेक युवा मौजूद रहें व आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी बने। राईन समाज के इमरान राईन ने सभी का आभार जताया।