May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-26 at 9.39.50 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में शांतिभंग के आरोप में तीन जनों को पकड़ा व एक आरोपी को सेरूणा पुलिस ने उत्पात मचाते गिरफ्तार किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई रविंद्र सिंह ने सोमवार को कालूबास निवासी रामनिवास आंवला उर्फ छोटूराम जाट को, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने आड़सर बास निवासी किसन वाल्मीकि तथा प्रताप बस्ती निवासी हेमंत सिंधी को गिरफ्तार किया। वहीं सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने लड़ाई झगड़ा करते हुए पूनरासर निवासी भागीरथ जाट को पकड़ कर थाने पहुंचाया।