May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2023, भूख न लगने को लोग हल्के में लेते हैं, उन्हें लगता है कि अच्छा है इससे वजन और पेट कम हो जाएगा बिना किसी मेहनत के, लेकिन ये नॉर्मल नहीं बल्कि एक गंभीर समस्या है, जो यंग एज से लेकर बुढ़ापे में कभी भी हो सकती है। वैसे भूख न लगने के पीछे तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी अन्य दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। अगर आप भी जूझ रहे हैं इस प्रॉब्लम से, तो एक ऐसी चीज़ है जिससे आप दूर कर सकते हैं इस समस्या को बहुत ही आसानी से। आइए जानते हैं इस चीज़ के बारे में।

नींबू से करें भूख न लगने की समस्या दूर

– एक ग्लास गुनगुने पानी लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर पीना शुरू कर दें। ऐसा करने से भूख बढ़ती है साथ ही पाचन क्रिया अच्छी रहती है।

– भूख बढ़ाने के लिए नींबू पर काला नमक लगाकर चाटें। इससे भूख न लगने की समस्या बहुत जल्द दूर हो जाती है। साथ ही साथ पाचन से जुड़ी एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याएं कोसों दूर रहती हैं।

– 2 गिलास पानी 2 नींबू का रस में लौंग और काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीने से भी भूख न लगने की समस्या बिना दवाइयों के सही की जा सकती है।

– अदरक के टुकड़ा लें और उस पर नींबू के रस के साथ काला नमक मिलाकर चबाएं। अदरक, काला नमक और नींबू का रस धीरे-धीरे पेट में जाता है जिससे भूख लगती है और हाजमा दुरुस्त रहता है। इस नुस्खे को आप थोड़ी ज्यादा मात्रा में बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।

– एक कप पानी में दो चम्मच आंवले के रस के साथ नींबू का रस और शहद मिलाएं। रोेजाना सुबह इसे खाली पेट पीना शुरू कर दें। आपकी भूख तो बढ़ेगी ही साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।