May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2023। किसानो एको राखो चेतो राखो के आह्वान के साथ दशहरा मैदान पर भारतीय किसान संघ का महासम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। सम्मेलन के आयोजक तोलाराम जाखड़ ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं व साफा पहना कर स्वागत किया एवं सम्मेलन को सफल बनाने वाले हजारों किसानों का आभार जताया। भगवान बलराम और भारत माता के पूजन व ध्वजारोहण से शुरू कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलाराम चौधरी ने की व अतिथि रूप में प्रदेश मंत्री तुलछाराम सिंवर, प्रांत अध्यक्ष माणकराम पडिहार, प्रांत मंत्री व जिला प्रभारी ओमसिंह गोदारा, जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा, संभाग युवा प्रमुख शंभूसिंह राठौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम में संघ के विभाग सघं चालक टेकचंद बरडिया का भी सानिध्य रहा। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष बजरंगसिंह तंवर, जिला कार्यसमिति सदस्य धन्नेसिंह तंवर, भैराराम जाखड़, अजीतसिंह, रामूराम नैण, शंकरनाथ, सांवरमल सोनी, अनमोल मोदी आदि ने अथितियों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान मोमासर उपसरपचं जुगराज संचेती, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि सरजीत जाखड़, ठुकरियासर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ओमनाथ सिद्ध, भाजपा नेता मदनलाल जाखड़, सुनील तावणियां, मदनलाल मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्या धाई देवी जाखड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन के लिए क्षेत्र के किसानों एवं तोलाराम जाखड़ के सर्मथकों में जोश देखा गया एवं बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आगामी विधानसभा चुनावों में किसान संघ की आवाज भी बुलंद की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मौजूद रहे किसान संघ के प्रदेश एवं प्रांतिय पदाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की रही मौजूदगी।

राजनीति ने किसानों को बनाया मोहरा, अब हो गैर राजनैतिक संगठन के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष दल्लाराम चौधरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोधपुरी मारवाड़ी में अपनी बात रखी तो किसानों ने रोचकता से पूरी बात सुनी। चौधरी ने कहा कि भारत में माँ और किसान को सबसे बड़ा माना गया है परंतु राजनीति ने किसानों को मोहरा बनाकर वोट के लिए इस्तेमाल किया है। किसान अब इस गैर राजनीतिक संगठन से जुडकर इसकी ताकत बने जिससे संघ का संघर्ष सरकार की घोषणाओं को धरातल पर लागू करवाने में सफल हो सकें। चौधरी ने कहा कि जिन किसानो ने डिमांड भर दिए उन्हें कनेक्शन दिए जाए परंतु सरकार ने गफलत में बिजली तंत्र को सुदृढ़ नहीं किया जिससे खरीफ तो बिजली कमी से बर्बाद हुई अब रबी भी इसका खामियाजा भुगतने को मजबूर होगी। फ्री बिजली की योजना का लाभ पश्चिमी राजस्थान के एक भी किसान को नहीं मिलेगा क्यों यहां पानी की गहराई के कारण योजना के लाभ से किसान बाहर हो गए है। चौधरी ने सांगठनिक गठन के बारे में जानकारी दी व किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष ने दिया संदेश, एको राखो, चेतो राखो।

बीमा क्लेम लेने के लिए जागरूक हों किसान- सीवंर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व प्रदेश मंत्री तुलछाराम सींवर ने बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सींवर ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर कई कंपनियों ने भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर मलाई खाई है परंतु अब किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। बीमा क्लेम के नाम पर धोखा और लूट बंद करनी होगी। सींवर ने कहा कि खेती में लागत बढ़ती जा रही है और पानी लगातार नीचे जा रहा है किसान का संघर्ष बढ़ता जा रहा है और किसान योजनाओं का भ्रष्टाचार भी कई सौ करोड़ का होने लग गया है जो किसान के जागरूक हुए बिना उसे नहीं मिलेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों को संबोधित करते किसान संघ प्रदेश मंत्री तुलछाराम सिंवर।

जाखड़ ने उठाई समस्याएं, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महासम्मेलन के आयोजक तोलाराम जाखड़ ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों की समस्याएं उठाई। उन्होंने क्रॉप कटिंग समय पर नहीं होने, क्लेम नहीं मिलने, बिजली नहीं मिलने, डीजल, बीज मंहगे होने, खेती की लागत बढ़ने की समस्याएं उठाते हुए समाधान के लिए ईमानदार सरकारी प्रयासों के लिए संघर्ष करने की बात कही। जाखड़ ने भारतीय किसान संघ के जयकारे लगाते हुए सम्मेलन के बाद सामूहिक रूप से जूलूस के रूप में प्रशासन को ज्ञापन देने के लिए जाने आह्वान किया। मंच से जाखड़ के इस आह्वान के कुछ समय बाद ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए एवं जूलूस निकालने के बजाए मौके पर ही ज्ञापन ले लेने की बात कही। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा व श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई बलवीर मील सम्मेलन के मंच पर पहुंचे एवं किसान संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों को संबोधित करते तोलाराम जाखड़।

इन्होने भी किया संबोधित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मेलन को किसान संघ प्रांत अध्यक्ष माणकराम पड़िहार, संभाग युवा प्रमुख शंभुसिंह तंवर, युवा पूनम डेलू ने भी संबोधित किया एवं जैविक खेती, संगठन मजबूती, जागरूकता आदि पर विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा ने किसानों से जागरूकता के लिए आह्वान करते हुए सभी का आभार जताया। मंच संचालन विशाल स्वामी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने लगाए एकता के नारे, दिया राजनैतिक संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रही किसानों की मौजूदगी।

यह उठाई मांगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान महासम्मेलन के मंच पर जिला कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में किसान संघ ने जिले के किसानों की मांगों को उठाया। ज्ञापन में बरसात के अभाव में बारानी फसलों के सूख जाने, बिजली कुप्रबंधन के कारण सिचिंत फसलें बर्बाद हो जाने का उल्लेख करते हुए फसल बीमा योजना का वर्ष 2021-22 व 2022-23 का क्लेम तुरंत प्रभाव से करवाने, फसल बीमा में की गई क्रोप कंटीग के आंकड़े सार्वजनिक करने, किसानों को गांरटी उपज एवं क्लेम की जानकारी देने, यूनिवर्सल सैम्पो बीमा कंपनी की 3 वर्ष की आडिट में किसानों के प्रतिनिधि मंडल को शामिल करने, यूनिवर्सल सैम्पों बीमा कंपनी के बीमा क्लेम सेंटलमेंट पूरा नहीं होने तक कम्पनी का बकाया बीमा प्रीमीयम, व सुरक्षा राशी का भुगतान नहीं करने, सबंधित शिकयतों के निवारण के लिए डीजीआरसीटी कमेटी की बैठक जल्द करने, किसानों को बीमा पालीसी का वितरण करवाने, इस वर्ष हुए खराबे का सही आंकलन करवा कर किसानों को बीमा क्लेम एवं आदान अनुदान दिलवाने, की मांग की गई। बिजली के संबध में किसानों को सात घंटे सुचारू बिजली देने, स्वीकृत 33केवी जीएसएसों का निर्माण जल्द पूर्ण करवाने, प्रस्तावित 132 केवी जीएसएस जल्द स्वीकृत करवाने एवं किसानों के जले हुए ट्रांसफारमर तुरंत बदलवाने की मांग की गई है। इसी प्रकार खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद तुरंत शुरू करने, किसानों को काआपरेटिव सोसायटी द्वारा 1.5 लाख कर ऋण देने, जिले के नहरी किसानों के लिए रबी की फसल हेतू पूरा पानी देने की मांग की गई है। ज्ञापन पर सैंकड़ों किसानों के भी हस्ताक्षर रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों की समस्याओं के समधान की मांग पर प्रशासन को ज्ञापन देते किसान संघ पदाधिकारी।