May 20, 2026
banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टुबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से रेलवे स्टेशन की और जाने पर इन दिनों बने पट्टों पर वन विभाग की आपत्ती है। मंगलवार को यहां हाल ही में क्रय विक्रय सहकारी समिति को आवंटित की गई भूमि पर कार्य शुरू होते ही वन विभाग द्वारा रूकवा दिया गया। यहां सीओ कार्यालय के पास में क्रय विक्रय सहकारी समिति को 40 गुना 225 फीट भूमि आवंटित करते हुए नगरपालिका द्वारा पट्टा दिया गया था। मंगलवार को यहां पर जेसीबी लगा कर किकर आदि पेड़ उखाड़ने एवं भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू हुआ तो वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचें एवं सीमा ज्ञान के अभाव में कार्य रूकवाते हुए पहले सीमाज्ञान करवाने की मांग की। श्रीडूंगरगढ़ रेंजर कपिल राहड़ ने बताया कि यह भूमि वन खंड की जीएलआई वन भूमि के सट कर है। और पालिका ने पट्टा जारी किया है। ऐसे में आवश्यकता है कि पटवारी मौके पर आकर सर्वे करवाए एवं वन विभाग व अराजीराज रकबे को अलग अलग चिन्हिंत करें। इन दिनों वन क्षेत्र में लगातार अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो रही है ऐसे में जीएलआई वन खंड का संयुक्त सर्वे करवाना आवश्यक है।