






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2023। ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में प्रधान कोटे से करवाए गए दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण आज गांव में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के हाथों किया जाएगा। यहां सरपंच आईदान की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा गोदारा का अभिनंदन किया जाएगा। कल्याणसर नया सहित बड़ी संख्या में आसपास गांवो व क्षेत्र से अनेक नागरिक आयोजन में भाग लेंगे। क्षेत्र में होने वाले इस बड़े आयोजन का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर होगा। आप सभी पाठक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें जिससे आप सभी क्षेत्र की हर एक खबर से अपडेट रह सकें।



