






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2023। नगरपालिका में आज 1042 पट्टे वितरित किए गए है। पट्टा मिलने से जीवन की सबसे बड़ी साध पूरी होने पर वार्ड 15 व 16 के नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित मंडल पार्षदों का फूलमालाओं से सम्मान किया। शर्मा ने कहा कि हमने वादा किया था नियमों के तहत बनने वाले सभी पट्टे बनाए जाएंगे जो पालिका क्षेत्राधिकार में है। आज कृषि भूमि में 203 तथा आवासीय भूमि में 839 पट्टे वितरित किए गए है जो आज तक की सर्वाधिक संख्या है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अभियान की तिथि बढ़ गई है और आगामी दिनों में पट्टा बनाने की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि एक भी नागरिक पट्टे से वंचित ना रहें। इस दौरान पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, लोकेश गोड़, गोपाल छापोला, श्यामसुन्दर पुरोहित, सत्यनारायण नाई, वेदप्रकाश, कन्हैयाला गुरावा, नंदू नाई मौजूद रहें। पट्टा लेने के बाद पट्टाधारियों ने पालिकाध्यक्ष सहित पार्षदों व पालिका प्रशासन का आभार जताया।







