May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। गुरूवार शाम दीनशाह पठानशाह बाबा की दरगाह में प्रधान कोटे से चारदीवारी, ट्यूबवेल, टीनशेड सहित सीसी ब्लॉक निर्मित फर्श का लोकार्पण पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में भाईचारा बढ़ाने के प्रयास पूरी निष्ठा से किये गए है और सदैव करती रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता का प्रति क्षण सम्मान करने व सभी समुदायों को मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता शहर ईमाम मौलाना फजले हक ने की। प्रधान सावित्री देवी गोदारा, केशराराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पुण्दलसर सरपंच किसनाराम नाई भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। दरगाह कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का साफा व फूलमालाओं से सम्मान कर आभार जताया गया। समारोह में हिकमत अली शहरकाजी, हाज़ी फारूक छींपा, हाजी असगर अली चोपदार, हाजी अब्दुल्ला राईन, कांग्रेसी नेता कमल किशोर नाई, राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी सहित जीवन मुगल, शिवप्रसाद नाई, रमजाना बिसायती, नानूराम कुचेरिया, दिलशाद पार्षद, हीरालाल चौधरी, पार्वती माली, संदीप मारू, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, युसूफ चुनगर, दाऊद काजी, सलीम बहलिया, श्यामसुंदर सहित बड़ी संख्या में पार्षद व नागरिक शामिल हुए। इंतजामिया कमेटी के सदस्य अजीज राईन, मनोज चोपदार, अयूब पजाबगार, सलीम चौहान, हनीफ छींपा, अकबर तंवर, अयूब खां कायमखानी, रोशन छींपा, चांद चेजारा, जाकिर सिलावट , जनरल अयूब, आरिफ लीलगर, हैपी बिसायाती, सद्दाम कायमखानी, सद्दाम चांगल, अबुसाहिल भुट्टा, साबिर चुनगर सहित अनेक मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने सभी का स्वागत सम्मान किया। समारोह का संचालन करते हुए जुमा मस्जिद के सचिव फरियाद अली काजी ने कमेटी व मुस्लिम समुदाय की ओर से सभी अतिथियों का शुक्रिया अदा किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा सहित सभी अतिथियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिक आयोजन में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दरगाह कमेटी ने सभी का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान कोटे से किए 50 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने पट्टिका से पर्दा हटाकर किया लोकार्पण।