






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में क्षेत्र में निकाली जा रही जनसम्पर्क यात्रा एवं गोदारा की पुत्रवधु प्रधान सावित्री देवी गोदारा द्वारा पंचायत समिति मद से गांवों में करवाए गए विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के क्रम में शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बींझासर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बींझासर सरपंच प्रतिनिधि सोहनराम नैण की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गांव राजपुरा में लोकार्पण से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा अनेकों वाहनों के जुलूस के साथ बींझासर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। जहां पूर्णाराम नैण की अध्यक्षता में शुरू हुई जनसभा में सरपंच मुखराम नैण ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनवाते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायत समिति से खूब काम करवाएं है। अनेक योजनाओं में जिले में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति का प्रदर्शन प्रथम स्थान पर रहा है। गोदारा ने सेवा को लक्ष्य बताते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में साथ देने की अपील की। गोदारा ने जनसेवा में निष्ठा के साथ काम करने व क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही। इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर गोदारा ने प्रधान कोटे से एक नया ट्यूबवैल बनवाने घोषणा भी की।


वक्ताओं का एक ही आह्वान, गोदारा को भेजना है विधानसभा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बींझासर में आयोजित कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक ही आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में मंगलाराम गोदारा को विधानसभा में भेजना है। कांग्रेस नेता विमल भाटी ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं गिनवाई एवं आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार को रिपीट करवाने का आह्वान किया। राधेश्याम सारस्वत, गोर्वधन खिलेरी, भंवरलाल रिंटोड़, लालचंद नाई ने भी वक्ता के रूप में एक स्वर में गोदारा के लिए वोट मांगें।

इन कार्यों का किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी गोदारा के कार्यकाल में पंचायत समिति एवं पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायत बींझासर में करीब 7 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए है। गांव लोढ़ेरा की स्कूल में टीन शेड व चौक निर्माण, लोढेरा में प्याऊ, श्मशान भूमि चारदीवारी, मेघवाल मोहल्ले में ट्यूबवेल, 3 किमी की सीसी ब्लाक सड़कों का निर्माण, गांव बींझासर में 1.5 किमी सीसी ब्लाक सड़क, 10 हजार मीटर पाईपलाईन से पानी निकासी कार्य, घोड़ेवाले ताल स्कूल में टीन शेड एवं चौक, गांव राजपुरा में सीसी ब्लाक सड़क, स्कूल की चारदीवारी, टीन शेड एवं चौक, प्याऊ व स्कूल में सीसी ब्लाक आदि कार्यों का लोकार्पण प्रधान सावित्रीदेवी द्वारा किया गया।

ये रहे मंचासीन, गोदारा में जताया विश्वास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में आयोजित कांग्रेस के जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ग्रामीण पूर्णाराम नैण ने की एवं इस दौरान प्रधान सावित्री गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी सहित कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, सरपंच ओमप्रकाश बाना, रामचंद्र चोटिया, माननाथ सिद्ध, खींयाराम गोदारा, डालूराम मेघवाल, आईदान गोदारा, हेमाराम खिलेरी, मोड़ाराम महिया, भीखाराम जाखड़, बेगराज लूखा, भंवरलाल रिंटोड़, अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, लालचंद नाई, शिवकरण मूंड़, राधाकिशन सुथार, डालूराम सिंवर, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहीराम गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मूलाराम नायक, श्रवणराम रिंटोड़, पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मनोज पारख, संदीप मारू, नानूराम कुचेरिया, यूसुफ चूनगर, दाऊद काजी, रमेश बासनीवाल, प्रहलाद सोनी, पूर्व पार्षद मनोज सुथार, रामेश्वर स्वामी जाखासर, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश प्रजापत, नौरंगलाल चाहर, अशोक गहलोत फैंस क्लब अध्यक्ष मनोज सोमाणी, महिला कांग्रेस प्रतिनिधि रामचंद्र छापोला, सोहनलाल महिया, रामदेव कस्वां, प्रकाश दुसाद, हुणताराम सिंवर, जालूराम ज्याणी, श्रीरामनाथ, शिवनाथ, रूपाराम मेघवाल, खेताराम हुड्डा, हरिराम कडवासरा, गंगाराम बाना, हनुमान गोदारा आदि मंचासीन रहे। सभी मंचासीन अतिथियों का प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा एवं बींझासर के सरपंच प्रतिनिधि सोहनराम नैण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नानूराम नैण ने साफा पहना कर अभिनंदन किया।

ग्रामीणों में दिखा स्वागत का जोश, उत्साह से किया माल्यापर्ण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान सावीत्री देवी गोदारा का सिणगारी देवी ने ओढणी व शाल ओढ़ा कर स्वागत किया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा को साफा सोहनराम नैण ने पहनाया एवं नानूराम नैण ने माल्यापर्ण किया। इस दौरान ग्रामीण मोहनराम नैण, रामनारायण सारस्वा, रूपापूरी गुंसाई, जेठदास स्वामी, अणददास जोगी, बस्तीराम नायक, तोलाराम कडवासरा, गंगाराम गोदारा, खीयांराम भूकर, शेराराम कडवासरा, सुरजाराम नैण, भैराराम नैण, लिच्छूराम नैण, मोटाराम गाट, भंवरलाल नैण, सांवतराम नैण, कानाराम कड़वासरा, पूरबाराम गाट, आुसराम, लिच्छूराम गोदारा, दुर्गाराम गोदारा, रूपाराम गोदारा, इमरताराम नैण, मालाराम कडवासरा, भंवरलाल गोदारा, मामराज गोदारा, मामराज भूकर, पेमाराम भूकर, कानाराम सारण, धन्नानाथ जोगी, मूलाराम मेघवाल, ईश्वरनाथ सिद्ध, हरूराम, मामराज कडवासरा, दिपाराम नैण, मांगीलाल मील, हरचंदराम हुड्डा, हरचंदराम नैण, बूधाराम कडवासरा, दुर्गाराम नैण, लूणाराम नाई, जगदीश नैण, प्रभूराम नैण, जयनारायण कडवासरा, तोलाराम नैण, भंवरलाल शर्मा, जगदीश कडवासरा, फुसाराम मेघवाल, भागीरथ नैण, रामूराम गोदारा, रेंवतराम नैण, ओमप्रकाश कडवासरा, मोहनलाल मूंड़, पूरबाराम गोदारा, श्रीराम गोदारा, लेखराम कूकणा, जेठाराम भूकर, श्रीराम सोनी, राजूराम कड़वासरा, प्रकाश भूकर, जेठाराम मील, नानूराम नैण, नथमल सोनी, शंकरराम नैण, चुनाराम ज्याणी सहित गांव बींझासर, लोढ़ेरा, राजपूरा के अनेकों ग्रामीणों ने माल्यापर्ण किया।




