






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत आज छठें दिन अनुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। समिति मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने बताया कि आज अनुशासन दिवस का कार्यक्रम ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया। खीची ने विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन अनुशासन की तपस्या में तपकर ही सोना बनता है। यदि हमें जीवन में सफल बनना है उसकी नींव अनुशासन ही है। समिति के विमल भाटी कहा कि आचार्य तुलसी का एक महत्वपूर्ण सुत्र था निज पर शासन फिर अनुशासन। विद्यार्थी जीवन कोरे कागज के समान होता है हमे उसे अच्छे संस्कारों से सुसज्जित करना है। हमारे भीतर सद्गुणों का विकास हो इसका हमेशा प्रयास रहे।संस्था के सरक्षक विजयराज सेठिया ने कहा कि हमारी सोच सदैव सकारात्मक हो। हमें सदैव गुस्से को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए और हमारी वाणी मधुर बने। समिति के मनोज गुसाई ने भी अनुशासनमय जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की। समिति के सत्यनारायण स्वामी ने भी विद्यार्थीयों को नशे से दूर रहने और बुरी संगतों से बचने की प्रेरणा दी। संस्था के विशाल स्वामी ने बच्चों को नशामुक्ति संकल्प पत्र भरने बाबत व अणुव्रत के सभी नियमों का पालन करने बाबत प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल पार्वती देवी ने उपस्थित समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि अणुव्रत की पावन प्रेरणा से विद्यार्थियों में अच्छे संस्कारों का निर्माण होगा और अणुव्रत समिति को ऐसे कार्यक्रमों की आयोजन के लिये आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महादेव बोहरा ने किया। इस अवसर पर समिति के विजयराज सेठिया व अन्य कार्यकारणी सदस्य और विद्यालय के ट्रस्टीगण व अध्यापक भी उपस्थित रहे।




