May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 12.23.08 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी नित्या के ने आदेश जारी करते हुए श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति का कार्यभार सहायक अभियंता भवानीसिंह राजवी को सौंपा गया है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ही कार्यरत भवानीसिंह ने बीडीओ का चार्ज ग्रहण करने पहुंच गए है व कार्रवाई की जा रही है। 7 अक्टूबर की तिथि का आदेश अभी पंचायत समिति पहुंचा है और भोमसिंह इदां को पदमुक्त कर पंचायत समिति बीकानेर में पदस्थापन लेने की बात कही गई है। बता देवें नरेगा के तहत सभी सरपंचो को प्रति वर्ष होने वाला भुगतान 9 अक्टूबर को ही किया जाना है और इस हेतु बीडीओ पद पर कार्यरत अधिकारी ही पेंमेट कर सकेगा। इस पेंमेट के रूकने के अंदेशे से अनेक सरपंच परेशान हो गए थे और जिला परिषद में अपनी शिकायत दर्ज करवा रहें थे। बता देवें पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में बीडीयो का पद लंबे समय से राजनीतिक खींचतान के बीच खासी चर्चाओं में रहा है।