






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2023। आज सरदारशहर में दिवंगत नेता भंवरलाल शर्मा के स्मृति स्थल का लोकार्पण व अष्टधातु मूर्ति का अनावरण सीएम अशोक गहलोत ने किया। यहां गहलोत ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं के दम पर सरकार के रिपीट होने की बात कही। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा भी सरदारशहर पहुंचे। गोदारा ने गहलोत का हेलीपैड पर स्वागत किया व स्वागत कक्ष में भी उनके साथ रहें। इस दौरान फूसाराम गोदारा, अनिल शर्मा, पवन तिवाड़ी आदि भी उनके साथ रहें। सरदारशहर में आयोजित इस सभा में मंगलाराम गोदारा को महत्व मिला व गोदारा ने सभा संबोधित भी किया। राजनीतिक गलियारों में कांग्रेसी खेमे में चर्चाओं ने बल पकड़ लिया है व टिकिट को लेकर समीकरणों की जोड़ तोड़ निकाली जा रही है। वहीं दूसरी ओर बता देवें आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस आलाकमान बैठक में गहलोत ने भाग लिया। गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले और उसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने 18 अक्टूबर तक पहली फाइनल लिस्ट आने की बात कही। भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की पहली फाइनल लिस्ट 18 अक्टूबर तक आ सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तो प्रोसेस शुरू हुआ है और जब सीईसी की बैठक शुरू होगी तभी बता पाएंगे की फाइनल कब होगा।







