May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-10 at 5.31.40 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2023। निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने पंचायत समिति परिसर में ब्लॉक स्तरीय सभी प्रकोष्ठों के कार्मिकों की बैठक ली और विधानसभा चुनाव संबंधी निर्देश जारी किए। चौधरी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की तिथियों की घोषणा के साथ ही लागू हुई आदर्श आचार संहिता की पालना पर अधिकारी पूरा ध्यान देवें। चौधरी ने आचार संहिता के लागू होने के बाद आज दोपहर 12 बजे 24 घंटे पूरे हो जाने पर सभी सरकारी भवनों से प्रचार प्रसार सामग्री उतार लिए जाने की रिपोर्ट पालिका प्रशासन से ली। उन्होंने तय समय सीमा में 48 घंटों में सार्वजनिक स्थलो से प्रचार सामग्री हटाने व 72 घंटे में निजी आवासों से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए। चौधरी ने नगर पालिका द्वारा शहरी क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधिकारी द्वारा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में प्रकोष्ठवार ट्रेनिंग दी गई। बैठक में सहायक रिटर्निग अधिकारी राजवीर कड़वासरा, विकास अधिकारी पंचायत समिति भवानी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका कुंदन देथा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत सहित अनेक कार्मिक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन अधिकारी ने बुलाई बैठक, दिए निर्देश।