May 20, 2026
poster-1

देराजसर में राज्य विजेता बालिकाओं का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय खो-खो विजेता खिलाड़ियों का सम्मान आज गांव देराजसर के पूनियां पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। सभी खिलाड़ी बालिकाओं का तिलक कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं से सम्मान किया। बता देवें विजेताओं में श्रीडूंगरगढ़ की 9 बालिकाओं में एक अनुसुईया इसी स्कूल की छात्रा है। कार्यक्रम में शामिल हुए लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी व शीशपाल खिलेरी का पूनियां ने सम्मान किया। स्कूल के निदेशक रामचंद्र पूनियां ने अभिभावकों को विद्यार्थी की रूचि के अनुसार उनकी प्रतिभा को निखारने के प्रयास करने की बात कही। पूनियां ने छात्र छात्राओं से अपनी पसंद के विषय में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर के पूनियां स्कूल में किया राज्य विजेता बालिकाओं का सम्मान।

क्रिकेट में बादनूं की छह छात्राएं राज्य स्तर पर चयनित, गांव में जश्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू में आयोजित 67 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता छात्रा वर्ग 17 वर्ष में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादनूं की छह छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। कार्यवाहक संस्था प्रधान गणेशाराम तरड़ व कोच राकेश कुमार गोदारा ने बताया कि 17 वर्ष छात्रा वर्ग में विद्यालय की संगीता घिंटाला, सरीता घिंटाला, मनिषा घिंटाला, कंचन प्रजापत, प्रियंका खान, केलम सोनी का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। बालिकाओं का ग्रामीणों ने डीजे की धूनों पर झूमते हुए स्वागत किया। इन सभी खिलाड़ियों ने विद्यालय के कोच राकेश कुमार, टीम प्रभारी सांवरमल डेलू की देखरेख में प्रशिक्षण लिया। 14 से 19 अक्टूबर तक रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14, उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों के साथ स्टाफ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हंसराज जाखड़, मनोज गोदारा, श्रवण गौरा, संजय जोशी, सुनील बिश्नोई, शुभम राघव, ओमप्रकाश कस्वा, रेखा बिठु आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय क्रिकेट में चयन पर बालिकाओं का किया सम्मान।