May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। डोडा पोस्त और अवैध शराब एक कट्टे में लेकर भागते एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। एसआई बलवीरसिंह ने बताया कि बुधवार को टीम के साथ गश्त के दौरान गांव लोढ़ेरा के मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो देखा एक युवक हाथ में सफेद रंग का कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तो पीछा कर उसे पकड़ा। पुलिस ने कट्टे की जांच की तो उसमें 450 ग्राम डोडा पोस्त मिला और 18 पव्वे अवैध शराब के जब्त किए। पुलिस ने कुंतासर निवासी ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को दे दी गई है।