






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनावों के लिए अलर्ट मोड पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाही शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की है। एसआई सुशीला की अगुवाई में पुलिस दल ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की जांच में करीब 50 किलो चांदी के गहने और1 लाख 80 हजार नकद जब्त किए हैं। हालांकि अभी गिनती और गहनों का तौल चल रहा है और अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




