May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा ताल मैदान में “राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर” का विशाल आयोजन किया जा रहा है। रविवार को नवरात्र स्थापना के बाद शाम को रंगारंग मेले का उद्घाटन किया जाएगा। टाइम्स के विशाल स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में टाइम्स द्वारा नागरिकों के मनोरंजन के लिए लगातार बड़े और भव्य सांस्कृतिक आयोजन किए जाते है। हर साल की तरह इस साल भी ताल मैदान में अनेक प्रकार के झूलों सहित मौज-मस्ती, खाने-पीने, खरीदारी के साथ पहली बार बच्चों के लिए विशेष मारुति सर्कस के साथ भास्कर फास्ट फूड का स्पेशल स्टॉल्स रहेगा जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यजंन खाने के लिए उपलब्ध होंगे। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में इस बार नए व विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए है व आगामी त्योहारों की सीजन को देखते हुए घर के लिए सजावटी सामान की बड़ी रेंज उपलब्ध होगी। महिलाओं के लिए रसोई से जुड़े विभिन्न सामानों के साथ कपड़े, हेंडिक्राफ्ट, जूते चप्पल, इमिटेशन ज्वैलरी की नई व बड़ी रेंज उपलब्ध हो सकेगी। इसी के साथ मेले में घुमने फिरने, झूले झूलने और शॉपिंग करने के साथ नागरिक खाने पीने का पूरा लुफ्त उठा पाएंगे। तो आप भी तैयार हो जाए कल से ही मैला घुमने के साथ पूरे नवरात्र में 9 दिन जमकर धमाल मचाने के लिए। स्वामी व शर्मा ने कहा कि मेले में सभी नागरिक अपने पूरे परिवार के साथ आमंत्रित है।