August 30, 2026
IMG-20231015-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। चुनावी नाकाबंदी में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाहियां की जा रही है। शनिवार दिन में स्टेट हाइवे पर जहां लाखों के चांदी के गहनों और नकदी की कार पकड़ी थी वहीं शनिवार रात को नेशनल हाइवे पर एक कार से लाखों रुपये नकदी जब्त किए हैं। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाइवे पर गांव कितासर के पास नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। देर रात एक कार में वाहन चालक के पास 3 लाख 40 हजार रुपये नकद मिले। इस बारे में वाहन चालक को पूछा गया तो संतोष जनक जवाब नही दे पाया। इस पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।