May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-14 at 11.57.15 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रतिवर्ष करणी हैरीटेज में करवाए जाने वाला डांडिया-गरबा का सबसे बड़ा आयोजन इस बार रेनबो रिसोर्ट गार्डन में करवाया जा रहा है। रेनबो में इस बार इस आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। रंगारंग रोशनियों से सजे इस मैदान में गरबा खेलने परिवार के साथ आए लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा एवं गरबा मैदान में इन दिनों चलन में आए 360 डिग्री सेल्फी मशीन भी उपलब्ध करवाई जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले शहरवासी इसका भी निःशुल्क लाभ ले सकेगें। वहीं कार्यक्रम में फूड प्लाजा सजाया जाएगा। जिसमें पांच हाईटी स्टाल्स कस्बे के प्रसिद्ध कैटर्स द्वारा लगाए जाएंगे एवं प्रज्ञा केकरी द्वारा केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम का स्टाल भी उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम में दोनों दिन 30-30 से अधिक शहरवासियों को विभिन्न कैटेगरी में विजेता चुने जाएगें, जिन्हें पुरानी घास मंडी में स्थित शहर की सर्वश्रेष्ठ मोबाईल शाप का अवार्ड प्राप्त ए टू जेड कृष्णा मोबाईल की ओर से स्मार्टवाच का उपहार दिया जाएगा। कार्यक्रम में विजेताओं के फोटो, नाम आदि टाइम्स के पोर्टल एवं अखबार में प्रकाशित किए जाएंगे। ध्यान रहें आयोजन का लाइव लोग घर बैठे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर देख पाएंगे।