May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-15 at 12.26.31 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर। आज रात माँ करणी का भव्य दरबार आड़सर बास के चार कुओं वाले मैदान में सजेगा। माँ करणी की झांकी के साथ आयोजित रात्रि जागरण में हरासर के कलाकार अमृत राजस्थानी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्रीकरणी कृपा पैदल यात्री संघ के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में शामिल होंगे। संघ आगामी 18 अक्टूबर को सुबह सवा सात बजे जुलेस के साथ धूमधाम से अपनी 26वीं फेरी के लिए रवाना होगा। संघ द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में आयोजन की तैयारियां हुई प्रारंभ।