






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। गांव कितासर से पहली बार भव्य शोभा यात्रा निकाली गई व सैंकड़ों युवक नाचते गाते रोहिड़ा धाम पहुंचे। कितासर युवक मंडल के इस आयोजन में कितासर की महिलाओं व बच्चों ने भी बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। ग्रामीणों ने अनेक झांकियां सजाई व डीजे पर माता के भजनों पर जयकारे लगाए। महिलाओं व युवतियों ने मंगल कलश लिया। धाम पर पहुंच कर सभी ने मंदिर में घट स्थापना की आरती में भाग लिया और प्रसाद वितरण किया गया। जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। आयोजक युवा मंडल कितासर का ग्रामीणों ने आभार जताते हुए इस नई पहल की सराहना की। बता देवें क्षेत्र में माँ करणी की लीलाओं से जुड़ा दिव्य स्थान रोहिड़ा धाम को माना जाता है और नवरात्र में सैंकड़ो श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते है।







