May 21, 2026
IMG-20231016-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। हाइवे पर सेसोमू स्कूल के निकट कालू रोड के पास एक ट्रक ने खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हरियाणा नम्बर की कार सरदारशहर से बीकानेर की ओर जा रही थी और देर रात 1.30 बजे हुई दुर्घटना में चालक चोटिल हो गया। कार में एक युवती सहित पांच जने सवार थे। ट्रक एक निजी दूध डेयरी का था और लखासर हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर क्रेन द्वारा कार को सड़क से हटवाया और रास्ता क्लियर किया। ट्रक चालक टक्कर के बाद मौके से भाग छुटा। ट्रक को पुलिस थाने खड़ा किया गया और हेड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा आज सुबह मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।