May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से आज देशनोक के लिए डाक ध्वजा यात्रा रवाना हुई। मोमासर के करणी माता मंदिर में ध्वजा पूजन के साथ धूमधाम से दौड़ते हुए युवा रवाना हुए। आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा सहित समिति सदस्यों ने संघ को शुभकामनाएं दी। रास्ते में हुई बरसात में भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रूके और युवा ध्वजा लेकर दौड़ते रहें। वहीं आज शाम आड़सर बास से पल्लू गांव के पदयात्री जयकारों के साथ रवाना हुए। ब्रह्माणी माता के दर्शन करने के लिए रवाना हुए संघ की ये 16वीं फेरी है। संघ अध्यक्ष हरि लोहिया व मंत्री श्याम सुदंर जोशी ने बताया कि यात्रा पांच दिन में पूरी होगी तथा पदयात्री 21 अक्टूबर को पल्लू पहुंचेगे और माता के दर्शन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशेष पूजन के साथ रवाना हुई डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात में भी नहीं रूके कदम, दौड़ते हुए देशनोक पहुंचेगी डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास से जयकारों के साथ रवाना हुए पल्लू पैदल यात्रि संघ।