






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनाव-2023 को तहत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तर पर पुख्ता तैयारियां की जा रही है। आज जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल एवं पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों सहित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उपखंड कार्यालय में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई तथा सभी अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी का दल राउमावि ताल मैदान व गांव जोधासर में भी पहुंचकर मतदान केंद्रो का निरीक्षण करते हुए नागरिकों से चर्चा की। जिला कलेक्टर ने इस दौरान सभी ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की।





