May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-22 at 11.40.42 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2023। कस्बे के दधिमथी माता मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय गरबा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों की एवं ओपन टीमों ने भाग लिया। भगवान शंकर एवं उनके गणों की प्रस्तुति हो या चाहे सोलो डांस के कार्यक्रम हो सबने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं की मौजूदगी रही। आयोजन समिति के रजत आसोपा ने बताया कि दूसरे दिन ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल प्रथम, छत्रपति वीर शिवाजी स्कूल द्वितीय एवं निशा प्रजापत तृतीय स्थान रही। कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका रूपंचद सोनी व कंचन व्यास ने निभाई। कार्यक्रम की शुरूआत अथिति रूप में मौजूद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रबंधक विशाल स्वामी, निजी विद्यालय संघ अध्यक्ष मनोज गुंसाई, गौमाता भंडारे के बाबूलाल सहदेवड़ा, कामरेड़ सोम शर्मा, तेरापंथ महिला मंडल की मंजू बोथरा, माहेश्वरी महिला मंडल की लता सोमाणी ने दीप प्रज्जवलित कर दधिमथी माता के पूजन से की। कार्यक्रम का संयोजन मुकेश आचार्य ने किया एवं  इस दौरान आपणो गांव सेवा समिति व बलवान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान दयानंद विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने रस्से पर एवं मलखम्भ पर कई योगासनों, करतबों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सफल बनाने में आयोजन समिति के पुजारी सीताराम दाधीच के निर्देशन में कार्यकर्ता योगेश दाधीच, पंकज नाई, रमेश राजपुरोहित, रजत आसोपा, हरीप्रसाद, लखन मारू, रणजीत पारीक आदि सक्रिय रहे।

विजेताओं को पुरस्कार के साथ भोज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधिमथी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रथम दिन की विजेता टीम के करीब 60 सदस्यों को को गोपालदास स्वामी स्वीट्स द्वारा फूडी बाईब्ज रेस्टोरेंट में एवं दूसरे दिन के प्रथम विजेता टीम को सूरज आसोपा की और से करणी हैरीटेज में भोजन-पार्टी का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजयी प्रतिभागियों ने मनाई जीत की खुशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दयानंद विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने किए मलखम्भ व रस्से पर योगासनों का प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तूतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजूद रहे कस्बेवासी।