May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-22 at 19.31.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मीडिया पार्टनरशीप में कस्बे के ताल मैदान में चल रहा फन, फूड के फेस्टीवल, राजस्थान मेगा ट्रेड़ फेयर भी अपने अंतिम दौर में है। मेले के आयोजक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेला 25 अक्टूबर तक ही है। ऐसे में मेले के अंतिम तीन दिन बचे है एवं ऐसे में कहीं आप अपने परिवार के साथ घूमने व मेले का लूत्फ उठाने से चूक ना जाए। मेले में बड़े झूले, नाव, ट्रेन सहित बच्चों के कई झुले सजे हुए है एवं मारूती सर्कस में लकड़ी के कुंए की दिवारों पर एक मारूती एवं दो मोटरसाईकिलों का तेज गति के साथ घूमना लोगों को खासा रोमांचित कर रहा है। साथ ही भास्कर फास्ट फूड द्वारा संचालित फूड जोन में भी शहरवासी कुल्हड़ पिज्जा, पावभाजी, डोसा, बर्गर, कचौरी आदि का आनंद ले रहे है। मेले में रोजमर्रा के काम के सामान की, खिलौनों की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी जा रही है एवं आईसक्रिम, बर्फ गोला एवं बनारसी पान के शौकिन भी मेले में सपरिवार पहुंच रहे है। तो ऐसे में आप भी ना चुकें एवं सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक सपरिवार पहुंचें श्रीडूंगरगढ़ के इस महाआयोजन में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में सजी दुकानों पर उमड़ रही है भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झुले के उपर से मेले का विंगहम दृश्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लकड़ी की दिवारों पर दौड़ रही है मारूती कार एवं मोटरसाईकिलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में पहुंच रहे है शहरवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में बना है सेल्फी कार्नर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में ले रहे है झुलों का आनंद।