May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-22 at 7.34.31 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2023। अपने दिवंगत पिता की स्मृति में शिक्षा के मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार बनवाया और आज अष्टमी के दिन अपनी माता का सम्मान करते हुए द्वार का लोकार्पण उनके हाथों से करवाया। ये कार्य गांव आड़सर में राज्यवर्धन तातेड़ ने किया। तातेड़ ने अपने दिवंगत पिता नगराज तातेड़ की स्मृति में राउमावि के प्रवेश द्वार का भव्य निर्माण करवाया। आज इस द्वार का लोकार्पण उनकी माता मनीषा देवी ने समारोह पूर्वक किया। कार्यक्रम में शुभकरण तातेड़, कमल किशोर तातेड़, अमित तातेड़ सहित परिवार की महिलाएं शामिल हुई। समारोह में अनेक प्रवासी छाजेड़, श्यामसुखा, बरड़िया, नाहर परिवार भी शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ की ओर से प्रधानाचार्य भंवरलाल जांगू ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए उनका सम्मान किया। सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, उपसरपंच गजेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच भरत नाई, भगवती मंदिर विकास सेवा समिति के ओमसिंह राजपुरोहित, शिवरतन सिंह राजपुरोहित, महावीरप्रसाद व्यास, नरेन्द्र आरी, हनुमानप्रसाद सोनी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें व विद्यालय विकास में सहयोग देने के लिए तातेड़ परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिता की स्मृति में पुत्र ने बनवाया स्कूल का भव्य द्वार, माता से करवाया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्य द्वार का लोकार्पण हुआ, विद्यालय परिवार ने जताया आभार, ग्रामीणों ने किया दानदाता परिवार का सम्मान।