May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। आज सुबह एक बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से आई है। गांव धीरदेसर चोटियान में गांव के निकट ही एक भाई द्वारा काश्त किए गए खेत में दूसरे भाई का शव मिला है। शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय पेमाराम पुत्र मोडूराम मेघवाल का शव आज सुबह खेत में मिला। पुलिस स्थितियों को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है और सीओ व सीआई भी अस्पताल पहुंच गए है। सरपंच सहित अनेक ग्रामीण भी मौके पर मौजूद है।