






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन कॉलेज में सोमवार को एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। युवाओं व युवतियों ने उत्साह व जोश के साथ भर्ती में भाग लिया और दौड़ लगाने के बाद लिखित परीक्षा भी दी। एनसीसी एएनओ नितिन सिंह एवं सीटीआई नारायण सारस्वत ने बताया कि 7वीं राज बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जॉनी थॉमस की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस भर्ती में यूनिट सूबेदार बी अप्पा राव, हवलदार विनोद कुमार सैनी मौजूद रहें। साक्षात्कार के बाद कैडेट्स का सलेक्शन किया गया। कर्नल थॉमस ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं में जोश व उत्साह की कमी नहीं है। इन युवाओं को दिशा देने व रास्ता दिखाने की जरूरत है। इनकी प्रतिभा को तराशने के बाद ये अपना श्रेष्ठ देशहित में दे पाएंगे। कर्नल ने दौड़ प्रदर्शन् में भी स्वयं प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास व उपप्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित ने कर्नल का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान स्टाफ भी मौजूद रहा।




