August 30, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2023। कस्बे की एक धर्मशाला रूके यात्री के रूपए, मोबाइल व दस्तावेज पास ही के कमरे में रूके यात्री ने चोरी कर लिए और पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। श्रीगंगानगर निवासी रवि सोनी पुत्र रामरत्न सोनी निवासी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है और इसी सिलसिले में 20 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ बाजार आया। देर हो जाने के कारण वह बाजार में स्थित एक धर्मशाला में कमरा नबंर 3 में रूका था। इसी धर्मशाला में 2 नबंर कमरे में एक युवक जिसने अपनी आईडी एड्रेस सुरेश कुमार निवासी ढाणी तेतरवाल, बोगेरा जिला चुरू के नाम से दे रखी थी। 21 अक्टूबर की सुबह मैं स्नान करने गया और वापस लौटा तो देखा मेरे कमरे में रखा मोबाइल, पर्स 10 हजार नगदी सहित, एटीएम कार्ड, अन्य दस्तावेज सुरेश कुमार चोरी कर धर्मशाला से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंप दी है।