






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2023 – राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शानदार आयोजन ताल मैदान में हो रहा है। नागरिकों की भारी मांग पर मेला तीन दिन ओर आगे बढ़ा दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि अनेक लोगों की मांग पर तीन दिन मेला बढ़ा दिया गया है। अब क्षेत्र के नागरिक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक परिवार व बच्चों सहित तीन दिन ओर आराम से मेला दर्शन कर सकते है। मेले के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के झूले और मारूती सर्कस का प्रदर्शन बच्चों को खूब रिझा रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए सजावटी व घर में काम आने वाले सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ शाम से देर रात तक रहती है। इमिटेशन ज्वेलरी की दुकानों पर युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं भास्कर फूड कॉर्नर ने मेले में अनेक प्रकार व्यजंनो से परिवारों को मेला दर्शन के साथ भोजन की सुविधा दी है जिससे उनका घूमने की पूरी आउटिंग हो रही है। मेले से अनेक नागरिक अपनी सेल्फी सहित मेले के फोटो भी टाइम्स को भेज रहें है। शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नागरिक बच्चों को लेकर स्वस्थ मनोरंजन के रूप में मेले का आनंद लेने शीघ्र पहुंचे ओर अंतिम तीन दिन मेले का पूरा लाभ उठावें।




